भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह रांची में कर रहे अपनी नई फ़िल्म
राजा की शूटिंग से समय निकालकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात
की और भोजपुरी के स्तर को और भी सुधारने की मांग की। पवन सिंह के साथ
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से मिलने कैमरामैन देवेंद्र तिवारी,
फिल्म निर्माता मुकेश गुप्ता, जय सिंह, संजय पुजारी (सरकारी जनसम्पर्क
अधिकारी), रांची झारखंड की संस्था भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष
आशुतोष द्विवेदी, संरक्षक राजीव रंजन व संस्था से जुड़े पदाधिकारी, धनन्जय
सिंह गये थे।
पवन सिंह के साथ भोजपुरी युवा विकास मंच द्वारा झारखंड के
मुख्यमंत्री को भोजपुरी, मगही और स्थानीय भाषा की फिल्मों को प्रोत्साहित
करने के सम्बंध में एक पत्र सौंपा गया।
जिसमें मांग की गई है कि झारखंड फ़िल्म नीति में भोजपुरी कलाकारों को
प्राथमिकता दी जाय। भोजपुरी साहित्य अकादमी के नवनिर्माण की मांग भी रखी
गई। झारखंड सरकार से भोजपुरी फिल्मों को टैक्स फ्री करने और उन्हें
मल्टीप्लेक्स थियेटर में लगाने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। झारखंड
सरकार द्वारा भोजपुरी महोत्सव के आयोजन की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने
रखी गई। भोजपुरी को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई।
झारखंड सरकार की फ़िल्म नीति से मांग की गई कि वह भोजपुरी फिल्मों तथा
संस्कृति को बढ़ावा देने की ओर कदम उठाएं। भोजपुरी फिल्मों और कलाकारों की
भलाई की दिशा में पवन सिंह की यह पहल तारीफ के क़ाबिल है।
0 टिप्पणियाँ