Latest News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Top 10 Bhojpuri Actor 2020-21 (भोजपुरी के टॉप 10 हीरो 2020-21)

 


भोजपुरी एक बहुत ही लोकप्रिय भाषा है और भोजपुरी फिल्म उद्योग दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता प्राप्त कर रहा हैं। भोजपुरी सिनेमा और कलाकार ने लोकप्रियता हासिल की। हर साल भोजपुरी फिल्में रिलीज़ होती हैं। भोजपुरी फिल्में भारत, नेपाल, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद टोबैगो और दुनिया के अन्य हिस्सों में बहुत लोकप्रिय हैं। कुछ फिल्में हिट होती हैं और बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड बनाती हैं। भोजपुरी नायक बहुत लोकप्रिय, सुंदर, शिक्षित और प्रतिभाशाली हैं। उनमें से कुछ हिंदी, पंजाबी, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों और कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं, टीवी धारावाहिकों और स्टेज शो में भी अभिनय कर रहे हैं। कुछ लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता गायक भी हैं, कुछ भोजपुरी अभिनेता राजनेताओं की ओर रुख करते हैं। हम वेब सर्च मीडिया कवरेज पर साल 2020-2021 के लोकप्रिय भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेताओं की सूची दिखा रहे हैं।

जानें टॉप 10 भोजपुरी हीरो को.....

१. खेसारी लाल (Khesari Lal):-


खेसारी लाल यादव जिनका असली नाम शत्रुघन यादव है जिन्हे लोग प्यार से 'खेसरिया' बोलते है। खेसारी लाल  का जन्म 6 मार्च 1986 को रसूलपुर चट्टी, छपरा, बिहार में हुआ था। खेसारी लाल को भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला में' से सफलता मिली और फिर धीरे-धीरे गाड़ी बढ़ने लगी। खेसारी लाल अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल प्रारंभ से ही लोक गायक के साथ-साथ एक अच्छे नृतक भी रहे हैं।  2012 में आई उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। खेसारी लाल और एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी पर्दे पर हिट मानी जाती है। खेसारी लाल भोजपुरी के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके है और भोजपुरिया जनता का उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। 

२. पवन सिंह (Pawan Singh):-


पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार माने जाते है। अब तक सौ से ज्यादा फिल्मे करके भोजपुरीया जनता का मनोरंजन लगातार कई वर्षो से करते आ रहे है। पवन सिंह अपने कैरियर की शुरुवात गायकी से किया था और अब तक हजारो लोक गीत गा चुके है। 2008 में पवन सिंह के एल्बम 'लॉलीपॉप लागेलु' काफी हिट हुआ और पवन सिंह का ये गाना उन्हें अंतरास्ट्रीय पहचान दिलाने में कामयाब हुआ। पवन सिंह के फिल्मो की बात करे तो आज के समय के सबसे ब्यस्त एक्टर है जिन्होंने भोजपुरी के सभी नामी अभिनेत्रियों के साथ फिल्म किया है जैसे की रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा सहित कई और अन्य प्रमुख है। पवन सिंह को अपने भगवान स्वरूप भोजपुरिया जनता का उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। 

३. दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav 'Nirahua'):-



दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता माने जाते है जिन्हे लोग प्यार से 'निरहुआ' कहते है। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। दिनेश लाल यादव बहुत ही बिनम्र और सहनशील अभिनेता माने जाते रहे है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुवात गायकी से शुरू किया था फिर धीरे-धीरे वो फिल्मो में अभिनय की ओर अग्रसर होते गए और आज के समय भोजपुरी सिनेमा के वो गौरव है। अगर उनके फिल्मो की बात करे तो वो अब तक पचास से ज्यादा फिल्मे और हजारो की संख्या में लोकगीत गा चुके है।  अपने अभिनय के शुरुवाती दिनों में निरहुआ और एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की जोड़ी बहुत पॉपुलर हुआ करती थी लेकिन कुछ समय बाद निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शको को भाने लगी। ऐसा नहीं है की निरहुआ सिर्फ इन्ही दो अभिनेत्रियों के साथ काम किया हो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सभी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया है. दिनेश लाल यादव गायकी और अभिनय के साथ राजनीती में भी अपना किस्मत अजमा रहे है।

४. यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra):-


यश कुमार मिश्रा का जन्म 13 फरवरी 1985 को गोंडा, उत्तर प्रदेश मे एक मिडिल क्लास ब्राह्मण परिवार मे हुआ है। यश भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता हैं। जहाँ तक यश की पढ़ाई की बात है, तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा गोंडा मे हीं की है, और बाकि की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। यश कुमार मिश्रा ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘दिलबर सावरिया‘ से साल 2013 मे अंजना सिंह के साथ लीड रोल से किया है। उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़ कर नही देखा है, और उन्होंने ज्यादा तर अपनी भोजपुरी फिल्म अंजना सिंह के साथ ही की है, लेकिन वो लगभग सभी बड़े भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टर के साथ काम कर चुके हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री को कई भोजपुरी हिट फिल्मे दिया है।

५. प्रदीप पाण्डेय 'चिंटू' (Pradeep Pandey 'Chintu'):-


प्रदीप पांडे चिंटू का जन्म 9 दिसंबर 1992 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम राजकुमार पांडे है और वे भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे बड़े निर्देशक में गिने जाते हैं। प्रदीप के बचपन का नाम चिंटू है। इनकी पढ़ाई मुंबई के ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से हुई है। प्रदीप पांडे ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम समय में ये भोजपुरी के सुपरस्टार बन गए। साल 2010 में आई फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' से इन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म मे मुख्य भूमिका रवि किशन, पवन सिंह और चिंटू की थी। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। प्रदीप पांडे चिंटू लगभग सभी बड़े भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टर के साथ काम कर चुके हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री को कई भोजपुरी हिट फिल्मे दिया है।

६. अरविंद अकेला 'कल्लू जी' (Arvind Akela 'Kallu Ji'):-


अरविंद अकेला कल्लू का जन्म 26 जुलाई 1997 को ग्राम अहिरौली, बक्सर, बिहार में हुआ था। अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही कम उम्र में अपने गायन कैरियर की शुरुआत की थी, और वो भोजपुरी जगत के सबसे छोटे उम्र के गायक और हीरो हैं। अरविंद अकेला कल्लू जी भोजपुरी फिल्म उद्योग में सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता और गायक हैं। और उनका पहला भोजपुरी एल्बम ‘हाइ बोल्टेज वाली' और 'का हो इहे टाइम हा' है। अरविंद अकेला कल्लू की पहली भोजपुरी फिल्म 'बताशा चाचा' है। अरविंद अकेला कल्लू अपने भोजपुरी गाने, 'चोली के हुक राजा जी' के साथ बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की। अरविंद अकेला कल्लू लगभग सभी बड़े भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टर के साथ काम कर चुके हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री को कई भोजपुरी हिट फिल्मे दिया है।

७. रितेश पाण्डेय (Ritesh Pandey):-


रितेश पांडे का जन्म 14 मई 1991 को बिहार के सासाराम में हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापाठ वाराणसी में शिक्षा पूरी की है। वह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने गायन में अपने करियर की शुरुआत की, उन्होंने छठ गीत, भक्ति गीत, होली गीत जैसे कई हिट गाने गाए और कई हिट भोजपुरी लोक गीत एल्बम भी दिए और फिर वे अभिनेता बन गए। उन्होंने 2016 में फिल्म ‘बलमा बिहारवाला -2‘ से भोजपुरी फिल्म में शुरुआत की, जिसमें पाखी हेगड़े अरविंद अकेला ‘कल्लू’, प्रिया शर्मा और अन्य शामिल हैं। उनके पास कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जिनमें ‘बलमा बिहारवाला 2, ट्रक ड्राईवर 2, 'तोहरे में बसेला प्राण‘,'नाचे नागिन गली गली', 'राजा राजकुमार', 'राजा वेड्स रानी' आदि रितेश पाण्डेय की कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं।

८. राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra):-


राकेश मिश्रा का जन्म 15 जुलाई 1987 को आरा, बिहार में हुआ था। उन्होंने गायन में अपने करियर की शुरुआत की, उन्होंने छठ गीत, भक्ति गीत, होली गीत जैसे कई हिट गाने गाए और कइ भोजपुरी गीत एल्बम भी दिए और उसके बाद फिर अभिनेता बन गए। राकेश मिश्रा का हाल ही मे म्यूजिक वाइड  चैनल पर रिलीज हुआ गाना 'ये राजा तनी जाई ना बहरिया' दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। इसी सफलता को देखते हुये ये राजा तनी जाई ना बहरिया पार्ट 2 आया वह भी लोगो को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने भोजपुरी उद्योग के लगभग सभी हीरो और हेरोइन के साथ काम किया है, अब वह भोजपुरी सिनेमा के बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने 2013 में 'प्रेम दिवानी' फिल्म की भोजपुरी फिल्म में शुरुआत की। राकेश मिश्रा ने राधे रंगीला, एक लैला तीन छैला, मधुबाला, तीन बुडबक, आशिक का दीवानापन, रानी की आएगी बारात, धरम के सौदागर, दिल है की मानता नहीं, जब प्रेम किया तो डरना क्या, प्रेम दिवानी। राकेश मिश्रा की कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। 

९. प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav):-


प्रमोद प्रेमी यादव का जन्म 7 मई 1992  को आरा बिहार मे हुआ है। प्रमोद प्रेमी अपनी भोजपुरी गानो के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं, लेकिन वो भोजपुरी मूवी मे भी काम करते हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री मे साल 2015 से काम कर रहे हैं। प्रमोद प्रेमी यादव अपनी संगीत करियर की शुरूआत, माजा मे साजा, साल 2015 से किया है। और अपनी एक्टिंग करियर की शुरुवात भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर पार सजनी हमार' से साल 2017 मे की है। उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़ कर नही देखा है, और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मे दिया है।

१०. समर सिंह (Samar Singh):-


समर सिंह का जन्म 12 जून 1989 उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला के एक छोटे से गाँव मेहनगर मे हुआ है। जहाँ तक उनकी शिक्षा की बात है तो उन्होंने इंटर तक की शिक्षा ग्राम समाज इंटर कॉलेज आजमगढ़ से पूरी की है। और अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा वीबीएस पूर्वांचल जौनपुर, उत्तर प्रदेश भारत से प्राप्त की है। वह भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक मे से एक हैं, वह भोजपुरी फिल्मों, भोजपुरी एल्बम के लिए गाना गाते हैं। समर ने अपनी करियर की शुरुवात भोजपुरी गाना से साल 2002 मे किया है, लेकिन उस समय उनका गाना ज्यादा पॉपुलर नहीं था। उन्हें पॉपुलैरिटी भोजपुरी गाना ‘गन्ना के रस', 'रतिया कहाँ बितवला ना‘ से साल 2015 के बाद मिला है। समर सिंह को भोजपुरी जगत मे उनके गाने ‘जिला आजमगढ़ हअ ', सईया धरावेला ध्रेसर, कईली रोपनिया निहुर निहुर के, ककरी भइल बा कमरिया लपक क़े‘, इत्यादि गानों से जाना जाता है। और आज समर सिंह भोजपुरी जगत के जाने माने सुप्रसिद्ध सिंगर मे से एक हैं। और उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों मे बतौर एक्टर काम किया है। जिनमे से कुछ फ़िल्में इस प्रकार है जैसे की विनाशक, इश्क़ तो पागलपंती है इत्यादि।


नोट:- यह नंबर सूची केवल काउंट करने के लिए प्रयोग किया गया है। बात करे भोजपुरी फिल्म एक्टर की, तो सभी एक्टर अपनी जगह बेस्ट है। यह सूची केवल २०२०-२०२१ के टॉप एक्टर की लिस्ट यूट्यूब पर ज्यादा देखे जाने वाली एक्टर की फिल्म के हिसाब से बनाई गयी है ना कि किसी को ठेस पहुचाने के लिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ