भोजपुरी सिनेमा की हीरोइनें भी अब हीरो से किसी मायने में कम नहीं हैं। फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई हैं। फिर चाहे बिग बॉस में मोनालिसा की एंट्री हो या फिर खतरों के खिलाड़ी में रानी चटर्जी का जलवा। या फिर कपिल शर्मा के शो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे, इन्हें हर बड़े मंच पर देखा जा सकता है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस अपनी एक्टिंग से लेकर अपने हॉट अंदाज तक के लिए काफी फेमस हैं, और इनके गाने यूट्यूब पर जमकर धूम मचाते हैं। इसकी एक मिसाल आम्रपाली दुबे का ‘राते दिया बुताके’ है।
जानें टॉप 10 भोजपुरी हीरोइनों को.....
१. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey):-
आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्मों की ‘यूट्यूब क्वीन’ भी कहा जाता है। 33 वर्षीया आम्रपाली दुबे ने 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के साथ भोजपुरी सिनेमा में धूम मचा दी थी। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट है। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले आम्रपाली दुबे ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘सात फेरे’ और ‘मायका’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी थीं। आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ लगभग 20 फिल्में कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनका सॉन्ग ‘राते दिया बुताके’ सुपरहिट है। आम्रपाली दुबे टॉप 10 भोजपुरी हीरोइनों की लिस्ट में टॉप पर आती हैं।
२. काजल राघवानी (Kajal Raghwani):-
काजल राघवानी मे 2011 में ‘सुगना’ फिल्म के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि वह गुजरात की फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वह भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाए हुए हैं। 29 वर्षीया काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ‘आशिक आवारा’ और ‘पटना से पाकिस्तान’ की है जबकि पवन सिंह के साथ ‘हुकूमत’ और ‘भोजपुरिया राजा’, खेसारी लाल यादव के साथ ‘मेहंदी लगाा के रखना’, ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ और ‘दुलहन गंगा पार के’ जबकि रवि किशन के साथ उन्होंने ‘बैरी कंगना 2’ की है।
३. अक्षरा सिंह (Akshara Singh):-
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा वह भोजपुरी सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह ने 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था। वे जीटीवी के ‘सर्विसवाली बहू (2015)’ और सोनी टीवी के ‘पोरस (2017-18)’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
४. निधि झा (Nidhi Jha):-
निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की और फिर भोजपुरी फिल्मों में आईं। वह टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘अदालत’ और ‘बेइतहा’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
५. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee):-
रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। वह 2003 से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी सुपरहिट फिल्मों में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला (2004)’, ‘सीता’, ‘देवरा बड़ा सतावेला’ और ‘रानी नं. 786’ शामिल हैं। रानी चटर्जी का अपना यूट्यूब चैनल है और वह वेब सीरीज मस्तराम में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी वह जौहर दिखा चुकी हैं।
६. मोनालिसा (Monalisa):-
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। 38 वर्षीय मोनालिसा ने भोजपुरी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है। यही नहीं, 2016 में वह बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह नजर सीरियल में भी धांसू किरदार निभा रही हैं। 2017 में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी, वह भी भोजपुरी एक्टर हैं।
७. अंजना सिंह (Anjana Singh):-
अंजना सिंह का जन्म 7 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश के बहराईच में हुआ था। अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में ‘एक और फौलाद (2012)’ फिल्म से डेब्यू किया था। 2019 में उनकी फिल्म ‘सैंया जी दगाबाज’ रिलीज हुई थी।
८. शुभी शर्मा (Shubhi Sharma):-
शुभी शर्मा ने परवेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘चलनी के चलल दुल्हा’ फिल्म से डेब्यू की थी। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह के साथ ‘भैया की साली ओढ़निया वाली’ की थी जबकि वह रवि किशन के साथ ‘संतान’ में नजर आईं। यही नहीं, उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘छपरा एक्सप्रेस’ फिल्म की थी।
९. पूनम दुबे (Poonam Dubey):-
पूनम दुबे उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) की रहने वाली हैं। 32 वर्षीय पूनम दुबे अपने हॉट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। पूनम दुबे ने ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘जानम’, ‘इंतकाम’, ‘रंगदारी टैक्स’ और ‘चना जोर गरम’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
१०. पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde):-
पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से की थी। इसके बाद पाखी ने मनोज तिवारी के साथ ‘भैया हमार दयावान’, ‘परमवीर परशुराम’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में काम किया। पवन सिंह के साथ वह ‘प्यार मोहब्बत जिंदाबाद’ और ‘देवर भाभी' में भी दिखीं। पाखी ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘गंगा देवी’ फिल्म में काम किया। वह मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
नोट:- यह नंबर सूची केवल काउंट करने के लिए प्रयोग किया गया है। बात करे भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस की, तो सभी एक्ट्रेस अपनी जगह बेस्ट है। यह सूची केवल २०२०-२०२१ के टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट यूट्यूब पर ज्यादा देखे जाने वाली एक्ट्रेस की फिल्म/गाने(शो) के हिसाब से बनाई गयी है ना कि किसी को ठेस पहुचाने के लिए।
0 टिप्पणियाँ