Pawan Singh Biography in Hindi | पवन सिंह (अभिनेता) जीवन परिचय
भोजपुरी गायक और पावरस्टार पवन सिंह
किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव
को करीब से देखा। पवन सिंह का जन्म 6
मार्च,
1986 को आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था।
पवन लगभग पिछले 20 सालों
से गाना गा रहे और 15 सालों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता सक्रिय हैं।
पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि
थी, मात्र 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला
जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से
जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई
भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ लॉलीपॉप
लागेलू और उसका गाना
जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा
डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।
पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल
मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं,
एक गाना सानिया
मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला
काफी विवादों में रहा।
10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर
सुनवाई करते हुए कोर्ट ने
एफआईआर के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने
पवन सिंह सहित तीन भोजपुरी गायकों
पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार
सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का
आरोप लगाया था।
2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा लेकिन 2009
में आयी भोजपुरी
फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में
आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा
प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को
बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
पवन सिंह
तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। सन 2017 में
इनके पिता रामाशंकर सिंह का निधन हो गया वो 74 साल
के थे। आरा के पकडी स्थित
आवास पर पवन के पिता का निधन हुआ था और
उनके पैतृक गांव जोकहरी में उनका
अंतिम संस्कार किया गया। इनकी पत्नी का
नाम नीलम सिंह था जिन्होने 8 मार्च
2015 को अपने घर पर आत्मत्या कर ली थी, इसको
लेकर पवन का नाम विवादों में
रहा।
बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को
स्थापित करने के बाद हाल में
पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और
बीजेपी ज्वाइन कर लिया, वो अपने आप को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा
प्रशंसक बताते हैं।
पवन
सिंह का फिल्मी सफर
पवन सिंह
ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100
से ज्यादा भोजपुरी एल्बम
में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम
हीरो की बात करें तो रवि किशन,
खेसारी लाल यादव, दिनेश
लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू
और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और
हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति
सिन्हा,
मोनालिसा,
अक्षरा सिंह, आम्रपाली
दुबे, प्रियंका पंडित,
पाखी हेगड़े, निधि
झा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।
पवन
सिंह फिल्म लिस्ट
- रंगिनी चुररिया तोहर नाम
- भोजपुरीया दरोगा
- प्रतिज्ञा
- सइया के साथ मड़इया में
- जोगीजी धीरे धीरे
- तू जान हउ हमार
- उमरिया कइनी तोहर नाम
- प्यार बिना चेन काहा
- ओढनिया कमाल करे
- पवन पुरवइया
- दरार
- लाडाई ला अँखिया ये लॉन्डे राजा
- डोली चढ़के दुलहिन सासुरल चली
- देवरा बड़ा सतावेला
- रंगबाज़ दरोगा
- कानून हमरा मुट्ठी में
- भगजोगनी
- चोरवा बनल दामद
- देवर भाभी
- हमरा माटी में दम बा
- गुंडा राज
- सिंदूर दान
- जब केहू दिल में समा जाला
- सौगंध गंगा मइया के
- रंगबाज़ राजा
- जंग
- भइया के साली ओढ़निया वाली
- एक दूजे के लिए
- बनारस वाली
- जिद्दी आशिक
- बजरंग
- ट्रक ड्राइवर
- कट्टा तनल दुपट्टा पर
- डकैत
- देश प्रदेश
- खून पसीना
- लावारिश
- वीर बलवान
- आँधी तूफ़ान
- एक कुरुक्षेत्र
- करेले कमाल धरती के लाल
- सइया जी दिलवा माँगे ले
- योद्धा
- प्रतिज्ञा 2
- बाजीगर
- प्यार मोहब्बत जिंदाबाद
- इंसाफ
- लेबू का जान
- ठोक देम
- नाहले पे दहला
- बीन बजाये सपेरा
- कर्ज विरासत के
- बैंड बाजा लेके आजा पवन राजा
- लागी छूटे ना रामा
- संग्राम
- गंगा पुत्र
- हुकुमत
- सुहाग
- बाज गइल डंका
- मुकाबला
- खून का इलज़ाम
- भोजपुरीया राजा
- गदर
- त्रिदेव
- जिद्दी
- सरकार राज
- सत्या
- तेरे जैसा यार कहाँ
- तबादला
- धड़कन
- योधा अर्जुन पंडित
- साईया सुपर स्टार
- Wanted
|
0 टिप्पणियाँ