Dinesh Lal Yadav (Nirahua) Biography in Hindi | दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जीवन परिचय
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | दिनेश लाल यादव |
उपनाम | निरहुआ |
व्यवसाय | अभिनेता, गायक और टीवी एंकर |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 168 मी०- 1.68 फीट इन्च- 5’ 6” |
वजन/भार (लगभग) | 65 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 38 इंच -कमर: 30 इंच -Biceps: 13 इंच |
आँखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 2 फरवरी 1979 |
आयु (2018 के अनुसार) | 39 वर्ष |
जन्मस्थान | टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
राशि | कुंभ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | मलिकपुरा महाविद्यालय |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक (वाणिज्य) |
डेब्यू | भोजपुरी फिल्म - निरहुआ रिक्शावाला (2008)![]() टीवी- डांस संग्राम (2010) |
परिवार | पिता - कुमार यादव![]() माता - नाम ज्ञात नहीं भाई - विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव ![]() बहन - 3 (नाम ज्ञात नहीं) |
धर्म | हिन्दू |
शौक/अभिरुचि | नृत्य करना |
पसंदीदा चीजें | |
पसंदीदा व्यंजन | लिट्टी चोखा |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन |
पसंदीदा अभिनेत्री | ऐश्वर्या राय बच्चन |
पसंदीदा खिलाड़ी | सचिन तेंदुलकर |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले | पाखी हेगड़े (अभिनेत्री) |
पत्नी | पाखी हेगड़े (अभिनेत्री)![]() |
बच्चे | बेटा- आदित्य (सात वर्ष) और अमित (चार वर्ष) बेटी- कोई नहीं |
धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
वेतन | ₹40 लाख/फ़िल्म |
संपत्ति (लगभग) | ज्ञात नहीं |
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक ऐसा नाम जिसके संघर्ष और कामयाबी को एक लेख
में बयां कर पाना काफी जटिल कार्य है, क्योकि इस व्यक्ति ने गरीबी की चादर
भी देखी है और अमीरी का स्वाद भी चखा है।
आज हम जिस ‘निरहुआ’ को
भोजपुरी का सलमान खान कहते हैं, उस व्यक्ति का जीवन उतना साधारण नही है
जैसा की प्रतीत होता है. बड़े परदे पर जीवंत अभिनय करने वाले ‘निरहुआ’ का
असल जीवन काफी कठिनाइयों से भरा था. अपने कैरियर की शुरुवात बिरहा गायकी से
करने वाले ‘निरहुआ’ आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं।
‘निरहुआ’
ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक
सुपरहिट फिल्में दी है,और कई सारे अवार्ड अपने नाम किये हैं।
आज
भोजपुरी इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई अभिनेता या अभिनेत्री हो जो
‘निरहुआ’ के साथ काम करने को उत्सुक ना हो, आइये जानते हैं भोजपुरी
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के बारे में विस्तार से –
दिनेश
लाल यादव ‘निरहुआ’ का जन्म २२ मार्च १९७९ को ग़ाज़ीपुर (यूपी0) जिले के टंडवा
नामक ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम कुमार यादव था। बेहद गरीबी में
जीवन यापन करने वाले कुमार यादव का परिवार काफी बड़ा था। और आमदनी के नाम पर
मजदूरी द्वारा अर्जित किये गए चंद रुपये और गांव में पुश्तैनी थोड़ी सी
जमीन.
आमदनी कम होने के कारण गरीबी और मुफलिसी में जीवन बिताने को
बेबस दिनेश लाल के पिताजी दिनेश और उनके छोटे भाई के साथ कोलकाता आ गए। और
मजदूरी द्वारा अपने परिवार का पालन पोषण करने लगे। कोलकाता में ही दिनेश और
उनके छोटे भाई प्रवेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।
कुछ
साल गुजरने के पश्चात दिनेश लाल अपने पिताजी के साथ वापस गांव लौट आये। और
ग़ाज़ीपुर के मलिकपुरा कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन संपन्न किया।
शिक्षा
ग्रहण करने के पश्चात दिनेश लाल के पिताजी चाहते थे की दिनेश अब कोई अच्छी
नौकरी करे। जिससे परिवार को चलाने में कुछ मदद प्राप्त हो, किन्तु दिनेश
लाल का नौकरी के प्रति कुछ ज्यादा लगाव नही था। वो अपने चाचा जो की एक
बिरहा गायक थे। उनकी तरह ही बिरहा गायकी में अपना कैरियर बनाना चाहते थे।
कुछ
समय के पश्चात दिनेश लाल यादव का विवाह मनसा नामक युवती से हुई जो की उनके
लिए भाग्यशाली साबित हुई। (हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नही चला और
दिनेश लाल ने हिंदी फिल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े से विवाह कर लिया) तथा चाचा
विजय लाल यादव के सहयोग से दिनेश लाल द्वारा गायन २००३ में एक म्यूजिक
एल्बम रिलीज़ हुआ ‘निरहुआ सटल रहे’.
ये म्यूजिक एल्बम भोजपुरी
श्रोताओं को बहुत पसंद आया और ये एल्बम सुपरहिट हो गया इस एल्बम के सुपरहिट
होते ही निरहुआ भोजपुरी के स्टार सिंगर बन गए।
इसके बाद दिनेश लाल
यादव ‘निरहुआ’ के नाम से प्रसिद्ध हो गए. और दिनेश लाल द्वारा एक के बाद एक
कई म्यूजिक एल्बम रिलीज़ किये गए जो की भोजपुरी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद
किया गया।
भोजपुरी फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियो रे” के २ गाने
रिकॉर्ड करने के लिए दिनेश लाल यादव को २००६ में मुम्बई बुलाया गया। किन्तु
भाग्यवश दिनेश लाल को ये फिल्म मिल गयी,जिसमे लीड अभिनेता ‘छैला बिहारी’
के दोस्त का रोल इन्हें मिला।
इस फिल्म में दिनेश के अभिनय व् एक्शन
को काफी सराहा गया,इस फिल्म के साथ ही दिनेश के पास फिल्मों के कई सारे
ऑफर आने लगे और दिनेश सफलता की सीढियाँ चढ़ने लगे।
२०१० में आयी
दिनेश लाल यादव की फिल्म “निरहुआ रिक्शावाला” ने सफलता के झंडे गाड़ दिए,
साथ ही दिनेश लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चमकता हुआ सितारा बना
दिया।
इस फिल्म को करने के उपरांत दिनेश लाल यादव ने कभी पीछे मुड़कर
नही देखा और एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में देकर दिनेश लाल यादव उर्फ़
“निरहुआ” भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन गया।
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ फिल्मोग्राफी
- निरहुआ रिक्शावाला – पाखी हेगड़े के संग
- सात सहेलियां – पाखी हेगड़े के संग
- परिवार – पाखी हेगड़े के संग
- हो गइनी दीवाना तोहरा प्यार में – मोनालिसा के संग
- विधाता – रवि-किशन के संग
- चलनी के चालल दूल्हा – सुभि शर्मा के संग
- निरहुआ no.1- पाखी हेगड़े के संग
- प्रतिज्ञा – पाखी हेगड़े के संग
- आज के करन अर्जुन – पाखी हेगड़े के संग
- दिल – पाखी हेगड़े के संग
- दुश्मनी – पाखी हेगड़े के संग
- निरहुआ चलल ससुराल – पाखी हेगड़े के संग
- निरहुआ बनल डॉन – विजय लाल यादव के संग
- दीवाना – पाखी हेगड़े के संग
- औलाद – पाखी हेगड़े के संग
- दिलजले – रानी चटर्जी के संग
- खून-पसीना – पाखी हेगड़े के संग
- रंग दे बसंती चोला अनारा गुप्ता के संग
- लोफर – पाखी हेगड़े के संग
- गंगा देवी – पाखी हेगड़े के संग
- बिदेसिया – छवि पांडेय के संग
- गंगा जमुना सरस्वती – पाखी हेगड़े के संग
- आखिरी रास्ता – रिंकू घोष के संग
- एक बिहारी सौ पे भारी- अंजना सिंह के संग
- निरहुआ मेल – पाखी हेगड़े के संग
- रिक्शावाला आई लव यू – पाखी हेगड़े के संग
- एक दूजे के लिए – मधु शर्मा के संग
- वर्दीवाला गुंडा – अंजना सिंह के संग
- दिलेर – अक्षरा सिंह के संग
- बीबी न.1 – मोनालिसा के संग
- निरहुआ हिंदुस्तानी – आम्रपाली दुबे के संग
- अदालत – मोनालिसा के संग
- पटना से पाकिस्तान – काजल राघवानी व् आम्रपाली दुबे के संग
- निरहुआ रिक्शावाला 2 – आम्रपाली दुबे के संग
- राजा बाबु – आम्रपाली दुबे के संग
- गुलामी – मधु शर्मा व् सुभि शर्मा के संग
- जिगरवाला – आम्रपाली दुबे के संग
- आशिक आवारा – आम्रपाली दुबे के संग
- आशिक आवारा ‘निरहुआ’- मोहिनी घोष व् मोनालिसा के संग
- निरहुआ चलल ससुराल २ – आम्रपाली दुबे के संग
- राम लखन – आम्रपाली दुबे के संग
- मोकामा 0 किमी० – आम्रपाली दुबे के संग
- बेटा – आम्रपाली दुबे व् अंजना सिंह के संग
* २०१२ में ‘निरहुआ’ हिंदी रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित होकर नाम कमा चुके है, इस शो को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं।
* दिनेश लाल यादव को उनकी सुपरहिट फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी” के लिए २०१५ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड प्राप्त हुआ। तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में किये गए अतुलनीय योगदान के लिए भारती सम्मान से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
* इतनी सफलता पाकर भी ‘निरहुआ’ जमीन से जुड़े हुए हैं, वे आम आदमी के हीरो हैं और इसीलिए उन्हें जनता का प्यार मिलता है, ‘निरहुआ’ ने गरीबी देखी है और इसीलिए वे हर जरूरतमंद की मदद में जरा भी देर नहीं करते.
- दिनेश भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले अभिनेता हैं।
- निरहुआ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं।
- उनका एक वर्ष में 5 भोजपुरी हिट फिल्में देने का एक रिकॉर्ड है जैसे कि- पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शेवाला 2, जिगरवाला, राजाबाबू और गुलामी।
- वर्ष 2012 में, उनको बिग बॉस सीजन 6 के लिए चुना गया था लेकिन 9 सप्ताह के बाद उन्हें वहां से निकल दिया गया था।
- दिनेश को उनकी पहली भोजपुरी फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए बीआईएफए 2015 ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी जाने के बाद उनका जीवन ही बदल गया, परिणामस्यरूप उन्हें अभिनय क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई।
- वर्ष 2012 में, उन्होंने भोजपुरी फिल्म “गंगा देवी” में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था।
1 टिप्पणियाँ
Sir please call mi urgent baat karna hai aap se
जवाब देंहटाएं