Latest News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्रेक फाईटर’ को मिली बम्पर ओपनिंग, बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में धमाल मचाई

होली पर मचाने के लिए अपने फैंस के लिए होली का तोहफा लेकर आये भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर बिहार, झारखण्ड के सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म को देखकर दर्शक खूब आनंदित हो रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब तक आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। उनका हैरतअंगेज कारनामा एवं खतरनाक स्टंट काफी रोमांचित करता है और उनकी स्टाइल के दीवानों में ख़ुशी की लहर है। पवन सिंह के साथ लूलिया गर्ल निधि झा की जोड़ी काफी दिनों के बाद आने पर दर्शक काफी खुश हैं। वहीं पहली बार पवन सिंह के साथ संचिता बनर्जी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। अल्बम की दुनियां में धूम मचाने वाली यू ट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
गजनी फेम प्रदीप रावत का हार्डकोर खलनायकी दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। उनके अलावा अभिषेक पाण्डेय गोलू, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि कलाकारों का अभिनय कबीले तरीफ है। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म को होली पर बिहार, झारखंड में रेणू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट वितरक कम्पनी द्वारा रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवास देने हेतु क्रेक फाईटर का निर्माण करके मिसाल कायम की है, जिसे उच्चतम तकनिकी के साथ सेल्युलाईट पर उतारने का कार्य किया है कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने। उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला है। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ की गई है।
गौरतलब है कि फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, आर आर पंकज, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, मारधाड़ एस. मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक निशांत प्रशांत, रामचन्द्र यादव, संजय पुजारी व सोनू निगम हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ