रूद्रा फिल्म कंपनी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘दिल तुझपे कुर्बान’ का फर्स्ट लुक बेहद रोमांटिक है, जो आज दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर महासप्तमी को रिलीज कर दिया गया। फिल्म की पहली झलक में आयुषी तिवारी और अभय तिवारी की केमेस्ट्री आकर्षण पैदा करने वाली है। पोस्टर से साफ झलकता है कि यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसका निर्माण अरूणादिती रॉय ने किया है। वे अपनी इस फिल्म के पोस्टर को लेकर कहती हैं कि फिल्म ‘दिल तुझपे कुर्बान’ एक अनोखी प्रेम कहानी है। यह फिल्म युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है। इसके सभी गाने और संवाद दर्शकों को फिल्म से बांधे रखने वाले हैं। हमें फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
वहीं, फिल्म के निर्देशक राजू चौहान ने कहा कि फिल्म ‘दिल तुझपे कुर्बान’ मॉर्डन जमाने की लव स्टोरी है। इसमें फिल्म के सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। आज महासप्तमी के शुभ दिन पर हमने इसका फर्स्ट लुक आउट कर माता रानी से फिल्म की सफलता की कामना की है। साथ ही संपूर्ण विश्व से कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए भी माता रानी से गुहार लगाई है, क्योंकि इसकी वजह से सिनेमाई मनोरंजन की दुनिया में विराम लग गया था। मगर अब धीरे – धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दिल तुझपे कुर्बान’ का कर्णप्रिय संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गीत विनय बिहारी के हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी नंदलाल चौधरी हैं। एक्शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफी संजय कोर्वे का है। हम भोजपुरी के दर्शकों से ये जरूर कहना चाहेंगे कि जब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में आये, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए आप जरूर फिल्म देखें। बहुत मजा आयेगा।
0 टिप्पणियाँ