Latest News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भोजपुरी के चर्चित गायक गोलू राजा को बीती रात स्टेज शो के दौरान यूपी के बलिया में लगी गोली गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती

भोजपुरी के मशहूर गायक गोलू राजा को बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई गोलू राजा यूपी के बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान किसी ने अंधाधुंध फायरिंग हवाई की उसमें गोली दाहिने बांह व छाती में लग गई है। 


मिली सूचना के अनुसार गोलू अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है इस तरह की घटना से गोलू राजा का पूरा परिवार सदमे में है और चिंतित है और गोलू राजा के फैंस को जानकारी जैसे मिली उन्होंने दुआ करनी शुरू कर दी कि जल्द से जल्द गोलू ठीक हो और फिर से अपनी गायकी का जलवा दिखाए।

यहां देखे वीडियो कैसे फायरिंग में लगी गोली:-

आपको बता दूं गोलू राजा भोजपुरी के कई सुपर हिट गाने गा चुके है जैसे कि ओठवा के ललिया, अमवा लगवाला पिया हो, भतरू से पहिले हमार रहलू, इस तरह के कई सुपर हिट गाने गोलू दे चुके है और हाल ही में उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज हुई है जिसे भोजपुरी म्यूजिक कंपनी टीम फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर इसी महीने रिलीज किया गया है।

गोलू राजा के गोली लगने के बाद आननफानन में उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अभी तक ये नहीं पता चला है कि गोली किसने चलाई है गोली चलाने वाला सक्स हवा में फायरिंग कर रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ