Latest News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नागेंद्र उजाला की फ़िल्म तोहरा अंखिया के काजल हमार जान ले गईल का प्रदर्शन जल्द


ओमकार म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म तोहरा अंखिया के काजल हमार जान ले गईल प्रदर्शन को तैयार है। नागेंद्र उजाला, कल्पना शाह और नेहा प्रकाश स्टारर इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता अनिल एस मेहता व हरिलाल शाह हैं। अनिल एस मेहता ने ही इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है। 

नागेंद्र उजाला फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे कहते हैं कि यह फ़िल्म काफी शानदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। वे कहते हैं कि कहानी की शुरुआत एक गाँव से होती है और शहर तक जाती है। उन्होंने कहा कि मैं एक गाँव का लड़का रहता हूँ, जो एक गरीब परिवार से रहता हूँ। गाँव के पास एक कॉलेज में पढ़ते रहता हूँ। पढ़ाई के दौरान एक एक लड़की से प्यार होता है। प्यार शादी के बंधन में बदल जाता है। शादी के बाद मेरे ऊपर जिम्मेवारियां बढ़ने लगती है। 

आगे बताया कि पिता के किसानी से काम नहीं चलता है। मैं कमाने शहर जाता हूँ। वहाँ एक येसी लड़की से मुलाकात होती है जो मेरे पर्सनालिटी को देख कर अपने प्रेम जाल में फाश लेती है। मैं ग्लैमर में कई दुनिया में सब कुछ भूल कर ऐसे खो जाता हूं कि मुझे विहार परिवार की कोई चिंता ही नहीं होती है। इसके बाद की कहानी बेहद दिलचस्प है, इसके लिए दर्शको को फ़िल्म रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ