अन्य सिनेमा उद्योग जगत के रूप में भी भोजपुरी सिनेमा में भी कई खलनायक हैं, लेकिन अगर हम भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ खलनायक के बारे में बात करते हैं तो पहले कुछ नाम अवधेश मिश्रा, संजय पांडे और सुशील सिंह आता हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में सभी खलनायक बहुत अच्छे अभिनेता है। सभी खलनायक अपनी अभिनय से दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ देते है। और फैंस से खूब वाहवाही लूटते है।
इस सूची में हमने भोजपुरी उद्योग के टॉप 10 पुराने और नए खलनायकों का उल्लेख किया है।
१. अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra):-
बॉलिवुड और साउथ की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में भी एक से बढ़कर एक विलेन हैं। कई विलेन तो ऐसे हैं जिसे देखते ही रूह कांप जाती है। कई विलेन हीरो पर भी भारी पड़ते दिखते हैं। ऐसे ही विलेन हैं अवधेश मित्रा। इंडस्ट्री के सबसे बड़े विलेन। पर्दे पर उनको आप देख लेंगे तो डर जाएंगे। कई बार वह हीरो से बड़े किरदार में दिखते हैं।
२. संजय पाण्डेय (Sanjay Pandey):-
अंदाज और तेवर में संजय पांडे भी कम नहीं हैं। उनके सामने भी कई बार ऐक्टर पानी भरते दिखाई देते हैं। इनकी ऐक्टिंग तो शानदार है ही पर्दे पर इनका प्रजेंस भी जबरदस्त है।
३. सुशील सिंह (Sushil Singh):-
सुशील सिंह भी ऐसे ही एक किरदार हैं। इनकी आंखें इतनी खतरनाक हैं कि इन्हे देखते ही आप डर जाएं। कद काठी से भी सुशील सिंह बिल्कुल विलेन का अंदाज रखते हैं।
४. देव सिंह (Dev Singh):-
भोजपुरी विलेन में देव सिंह ने भी बहुत कम समय में अपनी बड़ी छाप छोड़ी है। देव सिंह को विलेन के रूप में देखना सुखद है।
५. आयाज़ खान (Ayaz Khan):-
६. उमेश सिंह (Umesh Singh):-
उमेश सिंह भी शानदार विलेन हैं। उनकी भी खासियत यही है कि वह भी हर रूप में और हर तरीके से इस चरित्र को जीते हैं।
७. अमित शुक्ला (Amit Shukla):-
अमित शुक्ला आजकल के विलेन वाले तेवर में रहते हैं। गुदगुदाते भी हैं और जमकर मारते भी हैं।
८. प्रेम दुबे (Prem Dubey):-
प्रेम दुबे की भी यही खासियत है। बहुत ही प्यारे से दिखते हैं लेकिन जब रोल निभाते हैं तो उसमें वह विलेन को जिंदा कर देते हैं।
९. करन पाण्डेय (Karan Pandey):-
करन पांडे भी भोजपुरी के खलनायक के रूप में आपको बहुत ही खतरनाक लगेंगे। खासकर उन्हें देखकर कई बार फैंस की चीख निकल जाती है।
१०. हीरा लाल यादव (Heera Lal Yadav):-
हीरा लाल यादव भी बहुत तेजी से खलनायक के रूप में भोजपुरी में खुद को साबित किए हैं। फैंस इनका तेवर पसंद करते हैं।
नोट:- यह नंबर सूची केवल काउंट करने के लिए प्रयोग किया गया है। बात करे भोजपुरी फिल्म विलेन की, तो सभी विलेन अपनी जगह बेस्ट है। यह सूची केवल २०२०-२०२१ के टॉप विलेन की लिस्ट यूट्यूब पर ज्यादा देखे जाने वाली विलेन की फिल्म/गाने(शो) के हिसाब से बनाई गयी है ना कि किसी को ठेस पहुचाने के लिए।
0 टिप्पणियाँ