Latest News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Bhojpuri Cinema's Top 10 Highest Grossing Movies(भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में)

 


आज हम आपको बताएँगे भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में
, जिन्होंने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।

१. ससुरा बड़ा पईसावाला (Sasura Bada Paisawala):-


साल 2004 में आयी फिल्म “ससुरा बड़ा पैसावाला” भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, आपको बता दें की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रूपए की कमाई की थी और इतिहास बना दिया था और मनोज तिवारी इसी फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बन गए थे।

२. प्रतिज्ञा (Pratigya):-


साल 2008 में आयी पवन सिंह, दिनेश लाल 'निरहूआ' स्टारर फिल्म “प्रतिज्ञा” इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, आपको बता दें की इस फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त कमाई की थी और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 27 करोड़ रहा था।

३. गंगा (Ganga):-


इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है अमिताभ बच्चन की पहली भोजपुरी  फिल्म “गंगा” साल 2006 में आयी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था और 21 करोड़ की कमाई की थी और उस साल की ये टॉप भोजपुरी फिल्म थी।


४. बार्डर (Border):-


दिनेश लाल यादव की फिल्म “बॉर्डर” इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है आपको बता दें की यह फिल्म 2018 में ईद के मौके पर रिलीज़ की गयी थी तब से अभी तक सिनेमाघरों में चल रही है और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 19 करोड़

५. क्रैक फ़ाईटर (Crack Fighter):-


साल 2019 में आयी बड़े बजट की पवन सिंह स्टारर फिल्म "क्रैक फ़ाईटर" ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 50 से भी अधिक दिनों तक इस फिल्म ने अपना जलवा बिखेरा। और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 17 करोड़

६. निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani):-


साल 2014 मे आयी अमरपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" ने बॉक्स ऑफिस को हिला के रख दिया आपको बता दे कि इस फिल्म मे निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आयी। और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 15 करोड़ रहा था।

७. मेहँदी लगा के रखना (Mehandi Laga Ke Rakhna):-


साल 2017 मे आयी एक्शन, कॉमेडी और रोमान्स से भरपूर भोजपुरी फिल्म "मेहंदी लगा के रखना" ने अपने भोजपुरिया फैंस को खूब इंटरटेन किया। आपको बता दे कि इस फिल्म मे खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आयी। और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 14 करोड़

८. पंडित जी बताई ना वियाह कब होई (Pandit Ji Batai Na Biyah Kab Hoi):-


इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है रवि किशन की भोजपुरी  फिल्म “पंडित जी बताई ना वियाह कब होई” साल 2003 में आयी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था और 12 करोड़ की कमाई की थी और उस साल की ये टॉप भोजपुरी फिल्म थी।

९. देवरा बड़ा सतावेला (Devra Bada Satavela):-


साल 2010 मे आयी प्रदीप पाण्डेय, पवन सिंह, रवि किशन अभिनीत भोजपुरी फिल्म "देवरा बड़ा सतावेला" ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया। आपको बता दे कि इस फिल्म मे रवि किशन, रानी चटर्जी और पवन सिंह, मोनालिसा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आयी। और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 10 करोड़ रहा था।

१०. सात सहेलिया (Saat Sahelinya):-


इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी  फिल्म “सात सहेलिया” साल 2010 में आयी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा। सात सहेलिया की ये कहानी फैंस को खूब पसंद आयी और इस फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की थी और उस साल की ये टॉप भोजपुरी फिल्म थी।


नोट:- यह कलेक्शन केवल आपकी जानकारी के लिए बताया गया है टोटल कलेक्शन ऊपर, नीचे भी हो सकता है इसकी कोई भी पुस्टि यह ब्लॉग नही करता है। ना ही किसी को ठेस पाहुचाता है। धन्यवाद लव भोजपुरी

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ